भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है - दोस्तों जैसा कि मैंने आपको अपने पिछले आर्टिकल में आपको यह बताया था, कि किसी भी जिला शहर तथा राज्य को जनसंख्या तथा क्षेत्रफल की ही दृष्टि से मापा जाता है,
तो चलिए अब हम जानते हैं कि क्षेत्रफल तथा जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य कौनसा है - bharat ka sabse chota rajya kaun sa hai.
इसे भी पढ़ें - जनसंख्या तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से 10 भारत का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?
और उनकी जनसंख्या कितनी है। साथ ही उनसे जुड़े कुछ मजेदार रोचक तथ्य तथा उनके इतिहास के बारे में भी इस लेख में हम बात करने वाले हैं। जहां आपको पूरी जानकारी अच्छे रिसर्च के साथ मिलेगी।
भारत का सबसे छोटा राज्य कौनसा है? - bharat ka sabse chota rajya kaun sa hai.
भारत का सबसे छोटा राज्य क्षेत्रफल की दृष्टि से - आज के करंट डाटा के हिसाब से देखा जाए तो, भारत का सबसे छोटा राज्य क्षेत्रफल की दृष्टि से गोवा (goa) कहलाता है। जिसका कुल क्षेत्रफल 3702 किमी² (1,429 वर्गमील) है, वहीं 2022 के करंट रिपोर्ट के मुताबिक गोवा की जनसंख्या लगभग 1,458,545 है।
इसे भी पढ़े - कैसे बना कतर दुनिया का सबसे अमीर देश? 10 interesting facts about Qatar in Hindi?
भारत का सबसे छोटा राज्य जनसंख्या की दृष्टि से- भारत का सबसे छोटा राज्य जनसंख्या की दृष्टि से देखा जाए तो वह सिक्किम कहलाता है क्योंकि यहां की जनसंख्या 610,577 है जो किसी जिले की जनसंख्या से भी कम है, और इसका क्षेत्रफल 7096 किमी2 (2,740 वर्गमील) है।
भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा तथा सिक्किम मानचित्र पर-
गोवा मानचित्र पर
सिक्किम मानचित्र पर
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा का इतिहास -
गोवा क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा राज्य है जिसका कुल क्षेत्रफल 3,702 km² है।आज हम गोवा को वहां के समुद्र किनारे बसे बीच से जानते हैं जहां भारत के कोने कोने से लोग समुद्र तट का मजा लेने वहां घूमने जाते हैं यहां तक की विदेशों से भी कई लोग यहां आते रहते हैं।
इसे भी पढ़ें- 50+ यूनिक फ्रेश gk fact in hindi। ऐसे तथ्य जो किसी ने नहीं बताया होगा।
अगर आप दिसंबर और जनवरी में गोवा जाएंगे तो आपको वहां भारत के लोगों से ज्यादा विदेशी ही नजर आएंगे और आपको ऐसा फील होगा कि, आप भारत में ना होकर किसी दूसरे देश में है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे छोटा राज्य तथा सुंदर राज्य गोवा पूरे भारत के आजाद होने के बाद भी कई वर्षों तक पुर्तगालियों का गुलाम कैसे था, जहां पुर्तगालियों ने गोवा पर 51 साल तक राज किया था।
दरअसल गोवा इतना सुंदर तथा अकर्सक राज्य था कि यह सभी शासकों को शुरू से ही लुभाता आया है। जहां अंग्रेजों को गोवा इतना पसंद था कि वह किसी भी कीमत पर पूरे भारत को छोड़ सिर्फ गोवा को नहीं छोड़ना चाहते थे। और इसके साथ ही पहले के मुगल राजा भी गोवा को नहीं छोड़ना चाहते थे।
इसके अलावा 1469 ईस्वी में बहमनी सल्तनत ने गोवा पर अपना अधिकार जमा लिया जिसके बाद 1510 ईस्वी में पुर्तगाली गोवा को अपने कब्जे में ले लिया जिसके बाद 451 सालों तक राज करने के बाद 19 दिसंबर 1961 ईस्वी को पुर्तगालियों ने गोवा को छोड़ दिया चौंकाने वाली बात यह है कि पुर्तगालियों ने भारत के आजाद होने के बाद भी 14 सालों तक गोवा को अपने अधीन ही रखा।
इसे भी पढ़ें - सबसे हटके 10 मजेदार तकनीक से जुड़े रोचक तथ्य ।Top 10 Technology facts in hindi 2021
गोवा आजाद कैसे हुआ?
हालांकि यह बात थोड़ी शर्मिंदगी करने वाली जरूरत थी! लेकिन गोवा के लोगों को भारत के साथ जुड़कर ही रहना था जिसके बाद गोवा को आजाद करवाया गया। जिसमें दो लोगों का सबसे बड़ा योगदान था और वे दोनों थे सरदार बल्लभ भाई पटेल और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जहां उस वक्त भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू थे जो गोवा को आजाद करवाने के लिए युद्ध से डरते थे।
तभी सन् 1946 में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया गोवा आए तब उन्होंने देखा पुर्तगालियों का शासन् तो अंग्रेजों से भी गई गुजरी है वह आम जनता पर अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार करते थे, तभी राम मनोहर लोहिया तकरिबन 200 लोगो की एक मीटिंग बुलाई जबकि पुर्तगालियों द्वारा यह नियम बनाया गया था कि गोवा में कोई सभा नहीं बैठा सकता है। जिस वजह से पुर्तगालियों द्वारा उन्हें जेल में डाल दिया, लेकिन गोवा के लोगों द्वारा आक्रोश जताने पर पुर्तगालियों ने उन्हें रिहा कर दिया तथा गोवा आने पर प्रतिबंध लगा दिया।
इसे भी पढ़ें - दुनिया का सबसे छोटा बंदर Pygmy marmoset । World's smallest monkey.
तभी सन् 1954 में एक बार फिर डॉक्टर राम मनोहर लोहिया ने गोवा को आजाद करवाने के लिए आंदोलन चलाया और सरदार वल्लभभाई पटेल ने भी यह कहा कि गोवा में किसी विदेशी सरकार का कोई काम नहीं है, गोवा भारत का है और भारत के साथ ही स्वतंत्र रहना चाहिए और फिर भारत सरकार ने गोवा के अंदर सभी खाने पीने वाले सामान ले जाने से रोक लगा दिया।
लेकिन तभी पुर्तगालियों ने नीदरलैंड से आलू पुर्तगाल से शराब (जो उनकी सबसे पसंदीदा चीजों में से एक थी।) तथा सभी जरूरी खाने पीने वाले सामान विदेशों से समुद्र के रास्ते मंगाया करते थे। साल 1955 में सत्याग्रह के दौरान बात तब बिगड़ गई जब पुर्तगालियों ने 22 लोगों को मौत के घाट उतार दिया तभी इसी बात से आक्रोश होकर सरदार वल्लभभाई पटेल तथा अन्य नेताओं ने मिलकर पंडित जवाहरलाल नेहरू को युद्ध के लिए मनाया तथा युद्ध की तैयारी शुरू कर दी।
तभी 19 दिसंबर 1961 ईस्वी को विजय नामक सैन्य मिशन चलाया गया जहां केवल भारतीय सैनिक ने 36 घंटों के अंदर ही पुर्तगालियों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया और पुर्तगाल के गवर्नर मैन्यू वासलो डे सिल्वा ने भारतीय सेना प्रमुख जनरल प्राण नाथ थापर के सामने सरेंडर कर दिया और इस तरह गोवा स्वतंत्र राज्य बना और फिर 1987 ईस्वी में गोवा को भारत का राज्य घोषित कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें - जगन्नाथ मंदिर पुरी में स्थित भगवान का धड़कता है असली दिल!
गोवा से जुड़े 10 जरूरी और मजेदार रोचक तथ्य।
गोवा का क्षेत्रफल तकरीबन 3702 वर्ग किलोमीटर है।
गोवा में करीब 40 समुद्री बीच (beach) हैं जिसमें से दो ऐसे बीच हैं, जहां भारतीयों को जाने की इजाजत नहीं है वहां केवल विदेशी ही जा सकते हैं।
गोवा का दूधसागर झरना भारत का सबसे ऊंचाई से गिरने वाले एक है इसकी लंबाई 310 मीटर है
गोवा के आय का मुख्य सोर्स पर्यटन ही हैं यहां के लोग विदेश तथा बाहर से आए लोगों से ही कमाते हैं।
गोवा में स्थित सबसे ऊंचा शिखर सोनसोगर है जिसकी ऊंचाई 1166 मीटर है।
क्या जानते हैं प्रति व्यक्ति जीडीपी के अनुसार गोवा सबसे अमीर राज्य के गिनती में आता है।
महान गायक लता मंगेशकर के पिता भी गोवा के ही रहने वाले थे।
पूरे भारत में सबसे पहला प्रिंटिंग मशीन लाया गया था जो 1556 ईस्वी में पुर्तगालियों द्वारा ही लाया गया।
गोवा में जुआ को गैरकानूनी नहीं माना जाता है यहां पर आपको कई सारे कसीनो तथा नाव पर तैरते हुए कसीनो भी मिल जाएंगे।
गोवा का सबसे पुराना नाम गोपकपुरी और गोपकपट्टन है जिसका उल्लेख हमारे धार्मिक ग्रंथ स्कंद पुराण तथा हरिवंसम में मिलता है
जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य सिक्किम का इतिहास।
1642 ईस्वी में सिक्किम में पहली बार राजशाही की स्थापना चोग्याल वंश द्वारा किया गया था इस राजवंश ने 333 सालों तक सिक्किम पर राज किया था, हालांकि सिक्किम का सबसे बड़ा दुश्मन नेपाल और भूटान था जहां कई बार सिक्किम की लड़ाई भूटान तथा नेपाल से होती रहती थी इसी कारण सिक्किम ने ब्रिटिश से हाथ मिलाया तथा जिस वजह से सिक्किम के कुछ इससे ब्रिटिश के हवाले कर दिया गया जहां टैक्स वसूली ब्रिटिश लेते थे।
इसे भी पढ़ें- 50+ यूनिक फ्रेश gk fact in hindi। ऐसे तथ्य जो किसी ने नहीं बताया होगा।
जब साल 1947 में हमारा देश भारत ब्रिटिश के लोगों से आजाद हुआ तब भारत के साथ सिक्किम की संधि हुई लेकिन तब सिक्किम भारत से नहीं जुड़ा था भारत सिर्फ़ सिक्किम के रक्षा, संचार व्यवस्था तथा विदेशी मामले संभालता था।
लेकिन साल 1973 में राजनीतिक उथल-पुथल के कारण जिसका सबसे बड़ा कारण उस समय के चोग्याल वंश के आखरी राजा का अमेरिकन लड़की से शादी करना था जिसके ऊपर CIA जासूस के होने का भी इल्जाम लगा था इस कारण वहां के लोग और जनता ने राजनीतिक शासन को हटाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था की स्थापना करने की मांग करने लगी।
तभी साल 1975 में वहां की जनता ने अपने राजा के खिलाफ बगावत शुरू कर दी जिस वजह से भारत भी चुप न रहते हुए भारतीय सैनिक को सिक्किम भेजा तथा चोग्याल के महल को घेर लिया। इस पूरे ऑपरेशन को संभालने वाले उस वक्त के आईएएस ऑफिस वर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल जी थे।
इसे भी पढ़ें- दुनिया का सबसे पहला हवाई जहाज बनाने वाला कोई और नहीं भारतीय था! जाने ऐसे ही 12 अजब गजब रोचक तथ्य!
इसके बाद सिक्किम से राजतंत्र को हटाने के बाद भारत में जनमत संग्रह सिक्किम में करवाया जहां जनमत संग्रह में लगभग 97.5% सिक्किम की जनता ने भारत के साथ रहने की सहमति दी थी तभी 23 अप्रैल 1975 को लोकसभा संविधान संशोधन बिल पेश किया गया जहां 26 अप्रैल 1975 को यह बिल राज्य सभा में पास हुआ और 15 मई 1975 को भारत के राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने इस बिल पर हस्ताक्षर कर बिल को पास किया इस प्रकार 16 मई 1975 को औपचारिक रूप से सिक्किम को भारत का 22 व राज्य घोषित किया गया।
जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य सिक्किम से जुड़ी कुछ खास जानकारी।
सिक्किम के पहले मुख्यमंत्री काजी दौरजी बने।
सिक्किम में रहने वाले अधिकतर लोग अलग-अलग देशों से आए बसे लोग हैं।
सिक्किम में कुल 4 जिले है।
तीसरी सबसे ऊंची चोटी है जिसे कंचनजंगा कहा जाता है यह चोटी सिक्किम के उत्तरी और पश्चिमी भाग में नेपाल के सीमा पर स्थित है
सिक्किम की राजधानी गेंगटोक है।
इसे भी पढ़ें - बोरवेल क्या है! क्यों यह बच्चों के लिए खतरनाक है?। What is borewell in hindi?
FAQ: लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पूछे गए सवाल।
Q. दुनिया में सबसे कम आबादी वाला देश कौन सा है?
उत्तर - यूरोप महाद्वीप में स्थित वैटिकन सिटी नामक देश दुनिया का सबसे छोटा देश है।
Q. भारत का पहला राज्य कौन सा है?
उत्तर - भारत का सबसे पहला राज्य आंध्र प्रदेश है जो स्वतंत्र भारत का सबसे पहला राज्य था।
Q. दुनिया में कितने देश हैं?
उत्तर - आज की तारीख में दुनिया में कुल 195 देश है।
Q. 27 लोगों का देश कौन सा है?
उत्तर - इंग्लैंड के पास स्थित समुन्द्र के बीचों बिच सीलैंड नाम का एक देश जिसकी जनसख्या कुल 27 है। जिसका क्षेत्रफल 250 मीटर यानी की मात्र एक चौथाई किलोमीटर ही है. जो की 2 पिलर पर स्थित है। जिन्हे किसी देश द्वारा अंतरराष्ट्रीय मान्यता नहीं मिली है।
Q. भारत में कितने शहर हैं?
उत्तर - भारत में अबतक पुरे 4,000 शहर और कस्बे मौजूद है।
इसे भी पढ़ें - 12+ अजब गजब मजेदार रोचक तथ्य?
निष्कर्ष_
दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा दी गई या जानकारी पसंद आई होगी तथा उपयोगी लगी होगी। क्योंकि हमने अपने इस लेख "भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है" में जनसंख्या तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के सबसे छोटे राज्य के बारे में बताया है,
तथा भारत के सबसे छोटे राज्य के बारे में उनके मुख्य जानकारी तथा उनके इतिहास के बारे में भी बताया है।
यदि आपको हमारा या लेख पसंद आया है तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवारों के साथ साझा कर सकते हैं साथ ही हमारी इस वेबसाइट factoguru पर दिए गए और भी अतरंगी मजेदार तथा अन्य जानकारी से भरी पोस्ट पढ़ सकते हैं। मैं सुमित सोनी यहां तक हमारे साथ बने रहने के लिए आपका धन्यवाद करता हूं।
कैटेगरी देखने के लिए यहां क्लिक करें - CATAGORY
जय हिन्द जय भारत
हम यहां भी हैं। हमें फॉलो करना ना भूलें
FACEBOOK ॥ TWITTER ॥ INSTAGRAM ॥ SHARE CHAT ॥ TELEGRAM
इन्हें भी पढ़ें -
- top 10 interesting facts in hindi.
- कैसे बना कतर दुनिया का सबसे अमीर देश? 10 interesting facts about Qatar in Hindi?
- दुनिया का सबसे खतरनाक लैपटॉप?top 10 amazing random facts?
- Blue whale की 10 आश्चर्यजनक रोचक तथ्य? ॥ Top 10 shoking facts about blue whale in hindi?
- अंतरिक्ष में बिना सूट के जाने के बाद क्या होता है?20 random and interesting facts in hindi?
- दुनिया का सबसे छोटा बंदर Pygmy marmoset । World's smallest monkey
0 टिप्पणियाँ